द फॉलोअप डेस्क
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने विकास रंजन सिंह को झारखंड का प्रधान महासचिव नियुक्त किया है। दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन पासवान और झारखंड प्रभारी अरुण भारती की मौजूदगी में उनके नाम की घोषणा की गई। पार्टी ने विकास रंजन सिंह को यह जिम्मेदारी संगठन को मजबूत करने और प्रदेश में पार्टी के विस्तार को लेकर सौंपी है।
