द फॉलोअप डेस्क
बिहार के रोहतास जिले से LLB के पांचवें सेमेस्टर की छात्रा गुरुवार रात हॉस्टल के कमरे में पंखे से लटकर फांसी लगा ली। सूत्रों के मुताबिक, छात्रा का नाम प्रियंका कुमारी है जिसकी उम्र 20 वर्ष बतायी जा रही है। यह मामला रोहतास जिले के जमुहार स्थित गोपाल नारायण विश्वविद्यालय का है। इस घटना के बाद कॉलेज में हड़कंप मच गया है। मिली जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम अस्पताल भेज दिया। पुलिस को जांच के दौरान कमरे से सुसाइड नोट भी बरामद किया है। पुलिस द्वारा पूछताछ में मृतक छात्रा की रूममेट ने बताया कि लगभग एक माह पहले प्रियंका की सगाई हुई थी। सगाई के बाद से वह तनाव में रह रही थी। उसने आगे बताया कि गुरुवार को प्रियंका क्लास नहीं गई थी वह हॉस्टल में ही थी। जब उसकी रूममेट छात्राएं कमरे पर पहुंचीं, तो दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली तो उसने हॉस्टल में बाकि छात्राओं को बताया। उसके बाद सबने इसकी जानकारी हॉस्टल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया। पुलिस की मौजूदगी में कमरे का ताला तोड़कर शव को उतारा गया।
.jpeg)
मौके पर बिहार पुलिस की टीम ने छात्रा के कमरे से मोबाइल फोन और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए। बहरहाल पुलिस इस मामले में निरीक्षण कर रही है ताकि आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके। बता दें कि घटना के बाद प्रशासन ने कॉलेज परिसर में फिलहाल आवाजाही पर रोक लगा दी है। परिसर के मुख्य गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और बाहरी लोगों के आने-जाने पर निगरानी रखी जा रही है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही छात्रा के परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंच चुके हैं और उनसे पूछताछ की की जारी है।