logo

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या, घर में घुसकर की ताबड़तोड़ फायरिंग 

फ़ाइरिंग.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार में आए दिन आपराधिक मामले बढ़ते जा रहे है। इसी कड़ी में पटना में एक हत्या का मामला सामने आया है। दानापुर थाना क्षेत्र के नया टोला में घटना को अंजाम दिया गया है। दो बाइक सवार 4 शूटरों ने जमीन कारोबारी को ताबड़तोड़ तीन गोली मारी। जख्मी को इलाज के लिए प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी है। घटना गुरुवार की देर शाम की बतायी जा रही है। सिटी एसपी के अनुसार पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन कर रही है।
मृतक की पहचान नया टोला निवासी पारस राय के रूप में हुई है। दामाद संजय कुमार के मुताबिक वे दुकान में बैठे थे। इसी दौरान उनकी पत्नी आयी और सूचना दी कि पिता को गोली मारी गयी है। आनन फानन में घर पहुंचे तो देखा कि पारस राय घर में फर्श पर पड़े हुए हैं। दामाद के अनुसार पारस राय के पीठ, जांघ और पैर में गोली लगी थी। आनन फानन में उन्हें पारस अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि इलाज के दौरान मौत हो गयी। मामले की जानकारी मिलने के बाद पटना सिटी एसपी शरथ आरएस अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। दानापुर एएसपी भानु प्रताप सिंह घटनास्थल पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। एसपी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। इसकी जांच की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपराधियों की पहचान की जा रही है। सिटी एसपी ने बताया कि 4 से 5 गोली लगने की सूचना है, जिसकी जांच के बाद पुष्टि हो पाएगी। 
 

Tags - biharbiharnewsbiharpostcrimepostfiringcrimenews