logo

न्याय उलगुलान रैली में शामिल होने रांची आएंगे लालू यादव, तेजस्वी में रहेंगे मौजूद

lalu_yadav13.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड मुक्ति मोर्चा की रांची में न्याय उलगुलान रैली का आयोजन किया गया है। इस रैली में  इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं के शामिल होने की उम्मीद है। वहीं, रैली में आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव शामिल होंगे। साथ ही पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव में रैली में मौजूद रहेंगे। इस बात की जानकारी आरजेडी नेता रंजन कुमार यादव ने दी है। गौरतलब है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा 21 अप्रैल को प्रभात तारा मैदान, धुर्वा,रांची में आयोजित "उलगुलान न्याय महारैली" का आयोजन किया गया है। इस रैली के विपक्ष के सभी नेता पहुंचेंगे। 


रैली की तैयारी शुरू
न्याय उलगुलान रैली की तैयारी आज से शुरू होगी। पूरी राजधानी को रैली के लेकर पोस्टर और बैनर से पाट दिया जाएगा। बताया गया कि गुरुवार यानि आज से झामुमो पूरे शहर में होर्डिंग व पोस्टर लगायेगा. रांची एयरपोर्ट से लेकर मोरहाबादी, रातू रोड, हरमू रोड, कोकर, लालपुर व शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों में रैली को लेकर बैनर-होर्डिंग्स लगाये जायेंगे। होर्डिंग्स में शिबू सोरेन, हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन व चंपाई सोरेन की तस्वीर रहेगी।  साथ ही झारखंड राज्य के अमर वीर शहीदों की तस्वीर भी लगायी जायेगी। कई होर्डिंग में इंडिया गठबंधन के तमाम नेताओं की तस्वीर भी लगायी जायेगी।


इंडिया गठबंधन के दिग्गज नेता जुटेंगे
रांची के प्रभात तारा मैदान में प्रस्तावित न्याय उलगुलान रैली में कल्पना मुर्मू सोरेन पर भी निगाहें होंगी कि वे इंडिया गठबंधन के तमाम दिग्गज नेताओं की आगवानी किस प्रकार करती हैं। कैसे वह, झारखंड में हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी सहित अन्य मुद्दों पर सहयोगी दल के नेताओं को बोलने के लिए तैयार करती हैं। इससे पहले मुंबई और दिल्ली में कल्पना मुर्मू सोरेन सरकार और बीजेपी पर जमकर गरजीं। दिल्ली में जहां उन्होंने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाकर, लोगों से बदलाव की गुहार लगाई तो वहीं दिल्ली में श्रीराम का नाम लेकर दया, करुणा, सहनशीलता और धैर्य जैसे शब्दों का उदाहरण देकर प्रधानमंत्री पर निशाना साधा। अब झारखंड में अपने गढ़ में कल्पना क्या कहेंगी, सबकी निगाहें इस पर होगी। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - jharkhandJharkhand newsJMMlalu yadavTejashwi Yadavन्याय उलगुलान रैली