पटना
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार को ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत 25 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 10-10 हजार रुपये की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर कर दी है। इस योजना के दूसरे चरण के तहत कुल 2,500 करोड़ रुपये की राशि लाभार्थियों को डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के जरिए भेजी गई।
इस मौके पर पटना के अणे मार्ग स्थित "संकल्प भवन" में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री के साथ दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

इस योजना का पहला चरण 26 सितंबर को शुरू किया गया था, जब 75 लाख महिलाओं को 7,500 करोड़ रुपये की राशि दी गई थी। आज का ट्रांसफर उसी योजना की अगली कड़ी है, जिसका उद्देश्य है— राज्य की हर परिवार की एक महिला को स्वरोजगार से जोड़ना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना। इस पहल को राज्य सरकार ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है, जो ग्रामीण और शहरी, दोनों क्षेत्रों की महिलाओं को आर्थिक स्थिरता प्रदान करेगा।
.jpg)