logo

कोसी नदी में नाव पलटने से कई लोग तेज धारा में बहे, मूंग तोड़ने जा रहे थे; बचाव कार्य जारी

sdkj.jpg

सुपौल/बिहार
सुपौल में मंगलवार को कोसी नदी में नाव पलटने से कई लोग पानी की तेज धारा में बह गए। हादसे के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। नदी के किनारे लोगों की भारी जुट गई। हालांकि आसपास के कुछ लोगों ने अपनी जान जोखिम में डालकर कई लोगों को बचाया। मूंग तोड़ने जा रहे थे सभी लोग, जिसमें महिला, पुरुष और बच्चे भी शामिल थे। चार लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना जिले के सरायगढ़ पंचायत अंतर्गत चिकनी गांव का है।

नाव का संतुलन बिगड़ने से हुई घटना 
जानकारी के मुताबिक, नाव पर सवार सभी लोग सुरक्षा गाइड बांध के पश्चिम दिशा में खेतों में नदी पार करके मूंग तोड़ने जा रहे थे। इसी दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और नाव पलट गई और सभी नाव सवार नदी की तेज धारा में बहने लगे। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। इसे देखकर आसपास में मौजूद ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंच कर बचावा कार्य शुरु किया। इस दौरान कई ग्रामीणों ने नदी में कूदकर डूब रहे पांच महिला-पुरुषों को सुरक्षित नदी से बाहर निकाला। जबकि बाकि लोगों की तलाश जारी है। घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भपटियाही पहुंचाया गया।  चिकित्सकों ने चार लोगों की हालत गंभीर बताई है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी
इधर, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर NDRF और SDRF की टीम पहुंची और बचाव कार्य शुरु किया। इस दौरान अंचलाधिकारी धीरज कुमार, प्रखंड प्रमुख विजय कुमार यादव, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह और अन्य जनप्रतिनिधि घटनास्थल पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। फिलहाल लापता लोगों की तलाश जारी है।

Tags - Kosi River boat capsize Supaul boat accident Kosi River tragedy Supaul Bihar news