logo

किशनगंज में पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़, एक को पैर में लगी गोली; 2 पुलिसकर्मी भी घायल

C3म.jpg

किशनगंज/बिहार
किशनगंज में बुधवार देर रात पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें एक अपराधी को पैर में गोली लगी। मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की भी घायल होने की सूचना है। मुठभेड़ के बाद घायल अपराधी और पुलिस को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना थाना क्षेत्र के फरींगोला रेलवे गुमटी के पास का है।

सम्राट सरकार में लगातार एक्शन
बीते दिनों भी पुलिस-अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुए। सम्राट सरकार में लगातार अपराधियों के खिलाफ एक्शन लिए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि रेलवे गुमटी के पास कुछ अपराधियों द्वारा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना बनया जा रहा है, जिसके बाद आवश्यक कार्रवाई करने पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मौके पर देर रात करीब 10:30 बजे पुलिस टीम द्वारा जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार एक संदिग्ध युवक को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही युवक बाइक लेकर भागने लगा। इस दौरान पुलिस ने उसका पीछा किया। इसी क्रम में युवक ने पुलिस बल पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जिसमें अपराधी के पैर में गोली लगी। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मी भी घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल किशनगंज भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

अपराधी का अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर है पहुंच
इसकी सूचना मिलते ही जिलाधिकारी विशाल राज, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस को घटनास्थल से बिना नंबर की बाइक, पिस्टल, खोखा और अन्य संदिग्ध सामान मिले हैं। पुलिस ने इसकी जांच के लिए FSL टीम को भी शामिल किया है। घायल अपराधी की पहचान पवन कुमार उर्फ चिंटू यादव के रूप में हुई है। वह कटिहार जिले के रौतारा थाना इलाके के रौतारा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, अपराधी पवन अंतरराज्यीय लूट, छिनतई और चोरी गिरोह का एक्टिव सदस्य है। उसके खिलाफ बिहार और पश्चिम बंगाल के कई जिलों में भी आपराधिक मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छानबीन कर रही है।

Tags - Kishanganj police encounter Kishanganj crime news Bihar police encounter Criminal shot in leg