किशनगंज/बिहार
किशनगंज में मंगलवार को ट्रैक्टर-ट्रॉली और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ही परिवार के तीन बच्चों समेत सात लोग घायल हो गए। अचानक ब्रेक लगाने से हुई हादसा। घटना ठाकुरगंज-बहादुरगंज एनएच-327 पर हुई। अररिया से सिलीगुड़ी घूमने जा रहा था परिवार। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
.jpg)
ग्रामीणों ने दिखाई तत्परता
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय ग्रामीण तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और कार में फंसे घायलों को बाहर निकालने में जुट गए। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को ठाकुरगंज के नियाज हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में इलाज जारी है।

तीन गंभीर घायलों को किया गया रेफर
डॉक्टरों के अनुसार, तीन लोगों को सिर और सीने में गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। वहीं अन्य चार घायलों का इलाज स्थानीय अस्पताल में जारी है। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एनएच-327ई पर यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात को सामान्य कराया।