logo

बिहार : घर में सो रही बच्ची को उठा ले गए दरिंदे, किया सामूहिक दुष्कर्म

GANGRAPE5.jpg

बिहारः
बिहार के वैशाली जिले के बिददुपुर थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। यहां एक 12 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। पहले तो दरिंदों ने बच्ची का अपहरण किया उसके बाद उसके साथ गैंगरेप किया। यह सब तब हुआ जब बच्ची के घरवाले सो रहे थे। रात का वक्त था सभी नींद में थे इसलिए किसी को कुछ पता नहीं चला। 


दो लोगों ने किया दुष्कर्म 
जब परिजनों को इसका पता चला तो पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए हाजीपुर सदर अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक 2 लोगों ने इस घटना अंजाम दिया है। घटना के बाद बच्ची डरी-डरी सी है। परिजनों द्वारा पुलिस को इसकी सूचना दी गई है। 


जान पहचान के ही है आरोपी 
फिलहाल पुलिस मामले के जांच में जुट गयी। परिजनों ने पड़ोस के युवक और एक रिश्तेतदार पर आरोप लगाया गया है। स्थानीय पुलिस दोनों आरोपियों के तलाश में जुटी हुई है। फिलहाल दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे है.