logo

दो बॉडीगार्ड की गिरफ्तारी के बाद खान सर को तलाश रही पुलिस; जांच तेज 

खान_सर.jpg

पटना/बिहार
पटना स्थित खान सर के कोचिंग हमले में बीते दिन उनके दो बॉडीगार्ड को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर ली है। अब पुलिस खान सर की तलाश में जुट गई है। वीडियो में बॉडीगार्ड थ्री फिफ्टीन के मॉडिफाइड राइफल से फायरिंग करते नजर आ रहा है। इसके बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए खान सर के दो बॉडीगार्ड प्रदीप कुमार और शालेश्वर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया है। आज दोनों को कोर्ट भी ले जाया गया।   

विडियो सामने आने के बाद खुलता जा रहा
गिरफ्तार गार्ड प्रदीप कुमार यूपी के मैनपुरी और शालेश्वर प्रसाद यूपी के कासगंज का रहने वाला है। इस मामले में दो से तीन राउंड फायरिंग होने की बात सामने आई है। वहीं अब टाउन डीएसपी ने खान सर पर केस दर्ज होने की पुष्टि की है और उनकी तलाश में जुटी हुई है। उधर ज्ञान बिंदू के संस्थापक रोशन आनंद पर खान सर ने हमला करवाने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस रोशन आनंद समेत अभिषेक कुमार और गौरव कुमार को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया है। हालांकि जब घटना हुई थी तब खान सर ने 8-10 राउंड गोली चलने की बात कही थी, लेकिन बाद में फिर अपने बयान से पलट गए थे। पुलिस भी प्राथमिक जांच में ये दावा की थी कि गोली नहीं चली है, लेकिन वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने गोली चलने की बात को सही माना। इसे देखते हुए लोग पुलिस-प्रशासन पर भी सवाल उठा रहे हैं कि कैसे जांच हो रही है कि पहले पुलिस बोलती है कि गोली नहीं चली और बाद में गोली चलने की बात को स्वीकारती है। बता दें कि खान सर की ओर से मैनेजर कन्हैया सिंह ने भी पुलिस को आवेदन देते समय फायरिंग होने का जिक्र नहीं किया था। लेकिन अब खान सर ने स्वीकार किया है कि फायरिंग हुई थी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सेल्फ डिफेंस में गोली चलाई गई।

क्या था पूरा मामला?
दरअसल 2 जून को करीब रात साढ़े 3 बजे कदमकुआं थाने के मुसल्लहपुर के किसान कोल्ड स्टोरेज के पास स्थित खान ग्लोबल स्टडीज परिसर में गोली चलने, हंगाम करने और पथराव करने औऱ कोचिंग की पोस्टर फाड़ने का मामला सामने आय़ा था। खान सर ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि उनके गार्ड दीघा बाटा निवासी चुनचुन कुमार का सिर फोड़ दिया गया है। इसी मामले में पुलिस एक्शन लेते हुए ज्ञान बिंदु के संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था और अब पुलिस खान सर को तलाश रही है। फिलहाल ये मामला बहुत ही पेंचीदा बनता जा रहा है। इस मामले में राजनीतिक रुप से पक्ष-विपक्ष में भी आरोप-प्रत्यारोप शुरु हो गए हैं।

Tags - Khan Sir Khan Sir news Patna firing case Khan Global Studies