logo

खान सर की बढ़ीं मुश्किलें, फायर सेफ्टी उल्लंघन मामले में 15 दिनों का अल्टीमेटम!

cv.jpg

पटना/बिहार
पटना में खान सर के कोचिंग हमले के बाद उनकी मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। “खान ग्लोबल इस्टीट्यूट” पर फायर सेफ्टी उल्लंघन के बाद प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। बिहार फायर सर्विस के DIG मनोज कुमार नट ने कहा है कि संस्थान में बच्चों की सुरक्षा से लेकर कुछ अनियमतताओं सामने आई है। कोचिंग में अग्निशमन मानकों का पालन नहीं किया गया है। इसे लेकर खान सर को 15 दिनों के भीतर अनियमितताओं को दूर करने का अल्टीमेटम दिया गया है। 

नियम पूरे नहीं किये गए तो सख्त कदम उठाए जाएंगे
DIG ने स्पष्ट कहा है कि अगर खान सर 15 दिनों के अंदर सुरक्षा में सुधार कर लेते हैं तो ठीक है नहीं तो कोचिंग बंद करने की कार्रवाई हो सकती है। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी संस्थान को नोटिस दिया गया था। पूर्व में एसडिओ के साथ मिलकर जांच भी की गई थी। उस समय भी कई खामियां सामने आई थी। अब फिर से जांच में गंभीर लापरवाही पाई गई है। इसको देखते हुए प्रशासन ने अल्टीमेटम दिया है कि अगर समय पर नियम पूरे नहीं किये गए तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।

क्या था मामला?
2 जून को मुसल्लहपुर हाट इलाके में खान सर के कोचिंग सेंटर के बाहर फायरिंग और बवाल का मामला सामने आया था। इसके बाद ज्ञान बिंदू के संस्थापक रोशन आनंद सहित तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार की थी। हालांकि उसके बाद वीडियो सामने के बाद खान सर के भी दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया गया था। फिर रोशन आनंद के आरोप के बाद खान सर पर भी एफआईआर दर्ज की गई। फिलहाल पुलिस खान सर को गिरफ्तार करने के लिए लगातार खोज में है। वहीं फायर सेफ्टी विभाग ने भी कोचिंग में सुरक्षा कमी को लेकर अल्टीमेटम दिया है।

Tags - Khan Sir Khan Global Institute Khan Sir news Patna coaching news Fire safety violation