logo

खान सर कोचिंग विवाद में नया मोड़: वीडियो आने के बाद दो सहयोगी हिरासत में, जांच तेज

khan_sir2.jpg

पटना/बिहार
पटना में खान सर के कोचिंग सेंटर पर हुए हमले और कथित फायरिंग मामले में नया मोड़ आ गया है। नया वीडियो आने के बाद पुलिस ने खान सर के दो सहयोगी को हिरासत में ले लिया है। इसके साथ जांच और तेज कर दी गई है। ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद ने खान सर पर आरोप लगाया था कि उन्हें और उनकी कोचिंग को बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद से लगातार पुलिस-प्रशासन गहरी जांच में जुटी हुई है।

ज्ञान बिंदु ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में लगाए गए थे गंभीर आरोप 
ज्ञान बिंदु कोचिंग टीम के सदस्य आदर्श ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर वीडियो जारी करते हुए दावा किया कि 2 मई की रात हुए विवाद के दौरान फायरिंग खान सर के गार्ड की ओर से की गई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी। इसे साजिश के तहत अंजाम दिया गया है। आदर्श ने कहा कि वीडियो में ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद कहीं दिखाई नहीं दे रहे हैं। इसलिए उनकी गिरफ्तारी पर भी सवाल खड़े होते हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर खान सर की भूमिका की भी जांच कराने की मांग की।

2 मई की घटना के बाद लगातार बढ़ रहा विवाद
गौरतलब है कि 2 मई की रात पटना स्थित खान सर के कोचिंग सेंटर पर हमले की घटना सामने आई थी। आरोप था कि कुछ लोगों ने गार्ड के साथ मारपीट की, परिसर में पत्थरबाजी की और पोस्टर-बैनर फाड़ दिए। घटना के बाद खान सर ने फायरिंग होने का दावा किया था, हालांकि बाद में उनके बयान को लेकर भी सवाल उठे थे। इस मामले में पुलिस पहले ही ज्ञान बिंदु कोचिंग के निदेशक रौशन आनंद समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज चुकी है। वहीं रौशन आनंद ने खुद को निर्दोष बताते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। अब वायरल वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच में जुट गई है।

Tags - Khan Sir coaching controversy Khan Sir Patna Khan Sir coaching attack