logo

शादीशुदा महिलाओं संग रील बनाता था, किसी ने गला रेतकर मार डाला

bihar21.jpg

कटिहार/बिहार
कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र में एक 22 वर्षीय युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह छोहार पंचायत के बहियार में ग्रामीणों ने युवक का शव देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मोहजान गांव निवासी मनीष मंडल के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि मनीष का एक विवाहित महिला के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर लंबे समय से विवाद बना हुआ था और इसी वजह से उसकी हत्या की गई है।

सोशल मीडिया पर वीडियो बनाते-बनाते बढ़ीं नजदीकियां
मृतक के पिता अर्जुन मंडल के अनुसार, मनीष सोशल मीडिया के लिए वीडियो बनाता था। इसी दौरान उसकी पहचान एक विवाहित महिला से हुई थी। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियों को लेकर महिला के पति और परिजन नाराज थे। पिता का दावा है कि बेटे को पहले भी कई बार धमकियां दी गई थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना से कुछ दिन पहले कुछ युवक घर पहुंचकर मनीष को जान से मारने की धमकी देकर गए थे। परिवार का मानना है कि सुनियोजित तरीके से इस वारदात को अंजाम दिया गया है।

एफएसएल टीम ने जुटाए साक्ष्य
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। एफएसएल की टीम ने घटनास्थल से खून के नमूने, गले की चेन, चप्पल और ब्लूटूथ बड्स समेत कई महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। कोढ़ा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि मामले की जांच विभिन्न पहलुओं से की जा रही है। परिजन प्रेम-प्रसंग को हत्या की वजह बता रहे हैं। पुलिस भी उसी एंगल को ध्यान में रखते हुए गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Tags - Katihar murder case Katihar crime news youth murdered in Katihar throat slit murder