करबिगहिया/पटना
करबिगहिया से किराना दुकानदार बंटी कुमार के अपहरण और हत्या के मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में उन्होंने आरोप लगाया कि 6 जुलाई को हुए अपहरण की पूरी घटना सीसीटीवी में कैद होने के बावजूद पुलिस ने समय रहते कार्रवाई नहीं की। तेजस्वी यादव ने दावा किया कि राजद के एक प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की, जिसके बाद पुलिस ने अथमलगोला थाना क्षेत्र से बंटी कुमार का शव बरामद होने की सूचना परिजनों को दी।
पटना के करबिगहिया में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में संचालित सेक्स रैकेट का विरोध करने पर 25 वर्षीय किराना दुकानदार बंटी कुमार का 6 जुलाई को पटना जंक्शन के पास से अपहरण किया गया। CCTV फुटेज में सब साफ़ साफ़ दिख रहा है लेकिन अपराधियों को दिशा-निर्देश देने वाली पुलिस ने उसे ढूंढने… pic.twitter.com/vUw5kQaAjD
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) July 12, 2026
सेक्स रैकेट और पुलिस संरक्षण का लगाया आरोप
तेजस्वी ने आरोप लगाया कि करबिगहिया इलाके में सत्ता और पुलिस के संरक्षण में सेक्स रैकेट संचालित हो रहा है। इसका विरोध करने के कारण बंटी कुमार को निशाना बनाया गया। उन्होंने दावा किया कि स्थानीय लोग इस अवैध गतिविधि के पीछे प्रभावशाली लोगों के संरक्षण की बात कह रहे हैं। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से सवाल किया कि इस कथित सिंडिकेट के पीछे कौन लोग हैं? उन्होंने सवाल उठाया कि सरकार ऐसे अपराधियों पर कार्रवाई क्यों नहीं कर रही है।
.jpeg)
सरकार से निष्पक्ष जांच की मांग
नेता प्रतिपक्ष ने आगे अपने पोस्ट में लिखा कि अपराध, शराब माफिया और अवैध गतिविधियों पर सरकार की कार्रवाई को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।