logo

जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, पुलिस ने किया सघन जांच, दूसरे राज्य से जुड़ा सुराग

JAHANA_COURT.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

जहानाबाद सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद इलाके में सनसनी का माहौल है। यह धमकी जिला जज और एसपी कार्यालय को रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से मिली, जिसके बाद जहानाबाद पुलिस एक्टिव दिख रही है, पुलिस ने बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉड के साथ कोर्ट परिसर का सघन जांच अभियान चलाया। धमकी मिलने के बाद कोर्ट परिसर को खाली कराकर चप्पे-चप्पे की तलाशी के साथ ही पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

अनुमंडल पदाधिकारी राजीव रंजन सिंह और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनीष चंद्र चौधरी दल-बल के साथ न्यायालय पहुंचे और पूरे परिसर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है। वहीं अधिकारियों के निर्देश पर कोर्ट के मेन गेट से लेकर अलग – अलग कक्षों तक सघन जांच अभियान चलाया गया। कोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले लोगों की गहनता से तलाशी ली गयी साथ ही संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रहा है। जांच टीम को प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है।

मामले को लेकर जहानाबाद एसपी अपराजित लोहान ने बताया कि एक महीने पहले जिला जज और एसपी कार्यालय को रजिस्टर पोस्ट के माध्यम से 17 मार्च को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद से पुलिस पूरे तरीके से सक्रिय थी, एक महीनें से कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी, आज 17 मार्च है, इसलिए विशेष जांच अभियान चलाया गया। उन्होंने कहा कि कोई संदिग्ध वस्तु और लोग नहीं मिले। रजिस्टर पोस्ट में एक संदिग्ध मोबाइल नंबर मिला है, जो दूसरे राज्य का मोबाइल नंबर है। रजिस्टर पोस्ट भी दूसरे राज्य का है। मामले को लेकर टीम बनाकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की साइबर सेल मोबाइल लोकेशन और पहचान ट्रेस करने में जुटी है।

Tags - jehanabad civil court bomb threat jehanabad court bomb threat india jehanabad police investigation bomb disposal squad india dog squad search operation court security alert bihar police news civil court evacuation