द फॉलोअप, जामताड़ा:
Railway News: छठ पूजा के दौरान यात्रियों की सुविधा तथा अतिरिक्त भीड़ के निस्तारण के लिए रेलवे (Indian Railways) द्वारा चेन्नई और बरौनी के बीच ट्रेन ऑन डिमांड (TOD) एक्सप्रेस विशेष ट्रेनों (Special Train) का परिचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें प्रत्येक दिशा में एक-एक फेरा लगाएंगी। ट्रेन संख्या 06115 एमजीआर चेन्नई सेंट्रल-बरौनी टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 12 नवम्बर (गुरुवार) को एमजीआर चेन्नई सेंट्रल से 23:50 बजे प्रस्थान करेगी और 14 नवम्बर (शनिवार) को 20:00 बजे बरौनी पहुँचेगी। ट्रेन संख्या 06116 बरौनी-चेन्नई के बीच टीओडी एक्सप्रेस विशेष ट्रेन 16 नवम्बर (सोमवार) को बरौनी से 21:00 बजे प्रस्थान करेगी और 18 नवम्बर (बुधवार) को 18:30 बजे चेन्नई बीच पहुँचेगी। आसनसोल मंडल (Asansol Division) में दोनों ट्रेनों का ठहराव दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह स्टेशनों पर होगा। इन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित द्वितीय शयनयान (AC 2-Tier) वातानुकूलित तृतीय शयनयान (AC 3-Tier) शयनयान श्रेणी तथा सामान्य द्वितीय श्रेणी के डिब्बे होंगे।
