logo

शराब पीकर मंडप में ही गिरा दूल्हा, आखिरी वक्त दुल्हन ने शादी से किया इनकार

रोगसोतो2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
बिहार के बेगूसराय में बैंड बाजे के साथ नाचते हुए दुल्हन के घर बारत की खुशियां मायूसी में बदल गई। दुल्हन के परिवार के लोगो ने दूल्हा सहित पूरी बाराती को बंधक बना लिया। मामला तेयाय थाना क्षेत्र के एक गांव का है। जहां रविवार को शादी समारोह था, जिसमें नशे में धुत्त होकर दूल्हा पहुंचा था जिसे देखकर दुल्हन और उसके परिजनों ने शादी से मना कर दिया। लड़की पक्ष ने शादी में उपहार के रूप में खर्च हुए पैसे की वापसी के लिए दूल्हा और पूरी बारात को ही बंधक बना लिया। बताया जा रहा है कि बारात के दरवाजे पर पहुंचने के बाद मंदिर में प्रणान करने की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हा लड़खड़ाने लगा। घर की महिलाएं दूल्हे का परिछन करने लिए आगे बढ़ीं, तभी नशे में टूल दूल्हा गिर गया। 


दूल्हा को बिना परिछन लौटाया
दुल्हन के पिता दूसरे राज्य में रहते है और अपनी बेटी की शादी के लिए गांव आए थे। इसके लिए पूरी तैयारी की गई थी। वहीं दूल्हा के नशेड़ी होने की खबर दुल्हन और उसके परिवार वालों को लग गई और उन्होंने शादी से मना कर दिया। लड़की की मां ने बताया कि जब लड़का बारात लेकर दरवाजे पर आया तो परिछन के दौरान लड़के के मुंह से शराब की काफी बदबू आ रही थी। लड़के को देखकर उन्हें अपनी लड़की के भविष्य की चिंता होने लगी। जिसके बाद उन्होंने दूल्हा को बिना परिछन के ही लौट गई। लड़की के पिता ने बताया कि ये शादी छह तारीख को होनी थी, लेकिन किसी वजह से यह शादी अपने घर से ही करने का फैसला किया। कल रात बारात आई तो लड़का इतना शराब के नशे में था कि मंदिर में भगवान की जगह दूसरी दिशा में पूजा करने लगा। जिसके बाद उन लोगों ने शादी से इंकार कर दिया। 


वहीं इस संबंध में वार्ड सदस्य शोभा देवी ने बताया कि लड़का विक्षिप्त किस्म का है। बारात के दरवाजा पहुंचने के पूर्व ही लड़का मंदिर में पूजा के दौरान गिर पड़ा। लड़की का भाग्य अच्छा था जो इस लड़के से उसकी शादी नहीं हुई। उधर इस संबंध में लड़का ने बताया कि वो शादी के लिए आया था लेकिन होश में नहीं था। मेरे एक ड्राइवर मित्र ने मुझे नशे की गोली खिला दिया थी। मैंने कभी नशे की गोली नहीं खाई थी, पर दो दिन से भूखे रहने के कारण नशे की गोली खाने के कारण ऐसा हुआ है। मैं अपने होश में नहीं था