logo

बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत 

aarah1.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार के आरा में भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत हो गयी। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर है, दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया है। परिवार के सभी लोग एक्सयूवी गाड़ी में सवार होकर विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार विंध्याचल से दर्शन कर सभी लोग भोजपुर लौट रहे थे। इसी दौरान गजराजगंज थाना क्षेत्र के बीबीगंज के पास ड्राइवर ने गाड़ी का संतुलन खो दिया। जिसके बाद गाड़ी डिवाइडर में टकरा गयी। मरने वालों में मां-पिता, भाई-बहन और एक मासूम बच्चा है। जबकि घायलों में घर बहु और एक बच्ची घायल है। जिन्हें अस्पताल ले जाया गया है। सभी लोग अजीमाबाद थाना क्षेत्र के कमरियांव गांव के रहने वाले हैं। वर्तमान में सभी लोग पटना बेली रोड स्थित अपने मकान में रहते थे।

Tags - बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज Bihar News Bihar Latest News Road Accident