द फॉलोअप डेस्क
जमीन के बदले नौकरी मामले में डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के खिलाफ दायर सीबीआई की चार्जशीट पर आज सुनवाई नहीं हुई। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी। जो की 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। बता दें कि इस मामले में तेजस्वी और उनके परिवार से कई बार पूछताछ हो चुकी है। वहीं इस मामले को लेकर बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में विपक्ष लगातार तेजस्वी के इस्तीफे की मांग कर रही है।

क्या है मामला
आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद के रेल मंत्री रहते हुए रेलवे की नियुक्त में एक बड़ा घोटाला हुआ था। इस घोटाले की जांच का जिम्मा सीबीआई को मिला था।सीबीआई की जांच के दौरान यह बात सामने आई कि तत्कालीन रेल मंत्री लालू प्रसाद ने रेलवे में नौकरी देने के एवज में लोगों से जमीनें और फ्लेट रजिस्ट्री कराया था। जमीनों और फ्लैट की रजिस्ट्री लालू प्रसाद की पत्नी राबड़ी देवी, उनकी बड़ी बेटी मीसा भारत, हेमा यादव और तेजस्वी यादव के नाम से कराई गई थी।

लालू- राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही दाखिल हो चुकी है चार्जशीट
इस मामले में सीबीआई के साथ साथ ईडी भी मनी लॉन्ड्रिंग केस की जांच कर रही है। इस मामले में सीबीआई लालू प्रसाद और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। जिसमें उन्हें बेल मिल चुकी है। पिछले दिनों सीबीआई ने तेजस्वी यादव के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। जिसपर आज दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई होनी थी लेकिन लालू के खिलाफ संबंधित विभाग से सेंक्शन नहीं मिलने के कारण कोर्ट में सुनवाई टल गई। अब 8 अगस्त को इस मामले पर सुनवाई होगी।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N