logo

ज्ञानबिंदु डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध मौत, कोचिंग विवाद से जुड़ा था नाम

खान_सर1.jpg

पटना/बिहार
पटना के चर्चित खान सर के कोचिंग विवाद के बीच ज्ञानबिंदु कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। प्रिंस का नाम खान ग्लोबल स्टडीज में हुए हंगामे और हमले मामले में सामने आया था। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वह कथित तौर पर अपने कुछ साथियों के साथ नेपाल में रह रहा था। उसकी मौत की खबर सामने आते ही मामले ने नया मोड़ ले लिया है।

होटल में मिली मौत की सूचना
सूत्रों के मुताबिक, प्रिंस की मौत नेपाल के एक होटल में हुई है। हालांकि अब तक आधिकारिक रुप से स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई। स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। होटल में मौजूद अन्य युवकों से पूछताछ की जा रही है। इधऱ, घटना की जानकारी मिलते ही परिजन भी नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। अब जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।

कोचिंग विवाद के बीच बढ़ी चर्चा
खान सर और रौशन आनंद के बीच चल रहे विवाद के कारण यह मामला पहले से ही सुर्खियों में था। इसी प्रकरण में रौशन आनंद न्यायिक हिरासत में हैं, जबकि खान सर को अदालत से अग्रिम जमानत मिल चुकी है। प्रिंस की संदिग्ध मौत के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं और अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल किसी भी साजिश या अन्य दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही हैं।

Tags - Prince Death Nepal Roshan Anand Brother Death Gyanbindu Coaching Director