logo

गोराडीह में CM सम्राट करेंगे डिग्री कॉलेज का उद्घाटन, एक साथ शुरू होगा 211 नए कॉलेजों में पठन-पाठन

gora.jpg

Goradih CM Program:

भागलपुर जिले के गोराडीह स्थित नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालय का आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी उद्घाटन करेंगे। राज्य के 211 नए राजकीय डिग्री कॉलेजों में शैक्षणिक गतिविधियों की भी शुरुआत होगी। इससे स्थानीय विद्यार्थी उच्च शिक्षा का लाभ ले सकेंगे। उद्घाटन समारोह को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा के साथ पूरी तैयारियां कर ली हैं। कार्यक्रम स्थल पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। इस दौरान शहर में निजी वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी।

 

तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत होगा संचालित
गोराडीह राजकीय डिग्री महाविद्यालय तिलका मांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित होगा। जिले में कॉलेज खुलने से गोराडीह और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज का रूख नहीं करना पड़ेगा। स्थानीय स्तर पर ही विद्यार्थी स्नातक स्तर की पढ़ाई की सुविधा का लाभ ले सकेंगे। इससे क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को बढ़ावा मिलेगा।

एक साथ 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री कॉलेजों का उद्घाटन
मुख्यमंत्री कार्यक्रम के दौरान राज्य के 211 नवस्थापित राजकीय डिग्री महाविद्यालयों का भी एक साथ उद्घाटन करेंगे। राज्य सरकार का मानना है कि इन महाविद्यालयों के शुरू होने से क्षेत्र के शैक्षणिक विकास को नई दिशा मिलेगी और विद्यार्थियों को अपने क्षेत्र में ही उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध हो सकेंगे।  कार्यक्रम के अनुसार बुधवार सुबह 10:45 बजे मुख्यमंत्री काशील गांव स्थित हेलिपैड पहुंचेंगे। इसके बाद वे कॉलेज का निरीक्षण करेंगे और उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के दौरान 211 नए कॉलेजों का शुभारंभ करने के बाद विक्रमशिला केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। दोपहर 12:05 बजे मुख्यमंत्री संबोधन करेंगे, जिसके बाद 12:55 बजे हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे।

Tags - Goradih CM Program गोराडीह राजकीय डिग्री कॉलेज 211 नए डिग्री कॉलेज