मुंगेर/बिहार
मुंगेर में वट सावित्री पूजा की सामाग्री खरीदने जा रही महिला की खुशियां मातम में बदल गई। इस दौरान साथ में जा रही बेटी तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में कोहराम मच गया। गुस्साए लोगों ने NH-80 को जाम कर जमकर हंगामा किया। घटना नया रामनगर थाना क्षेत्र के नौवागढ़ी बाजार का है।

घटना के फरार चालक
जानकारी के मुताबिक, महिला अपनी बच्ची को साथ लेकर पूजा की सामान खरीदने बाजार गई थी। इसी दौरान एक तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को अपने चपेट लेते हुए कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। हादसे के बाद लोगों में भारी गुस्सा और नाराजगी है। गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध किया। मृतक की पहचान केसोपुर गांव निवासी प्रमोद पासवान की 12 वर्षीय पुत्री प्रिया कुमारी के रूप में हुई है।

मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ शुरु की। लोगों ने मृतक के परिवार को मुआवजा देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को जब्त कर लिया है। साथ ही फरार चालक की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।