logo

रोहतास के गुप्तधाम से दर्शन कर के लौट रहे थे, कार के अनियंत्रित होने से 5 की मौत 

bihar7.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
औरंगाबाद में एक दर्दनाक दुर्घटना हुई है। जहां मंगलवार सूबह दाउदनगर के पास पटना चमन बिगहा गांव के सोन कैनाल में एक कार अनियंत्रित हो कर नहर में गिर गई। जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी लोग पटना के राजीव नगर के रहने वाले थे। सभी लोग रोहतास के गुप्तधाम से दर्शन कर के लौट रहे थे। घटना के बाद इलाके में कोहराम मच गया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। 

मामले में दाउदनगर के एसडीपीओ कुमार ऋषिराज ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि दाउदनगर के थाना प्रभारी को घटना कि सूचना सूबह में मिली थी कि चमन गांव के पास एक वाहन नहर में गिर गिया है। जिसके बाद जांच के लिए थाना प्रभारी और प्रखंड विकास पदाधिकारी यहां पहुंचे और शवों को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिसके बाद पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Tags - बिहार न्यूज रोहतास न्यूज कार ऐक्सीडेंट बिहार लेटेस्ट न्यूज Bihar News Rohtas News Car Accident Bihar Latest News