logo

थाने से कुछ मीटर की दूरी पर 5 लड़कों ने युवक को पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस कर रही जांच

चाकू_5.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

राजधानी पटना में आपराधिक घटनाओं में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। चोरी-लूट और अपहरण के बाद अब हत्या के वारदात भी काफी बढ़ गए है।  बीते शाम को पटना के मसौढी में अपराधियों ने एक युवक को बेरहमी से पीटने के बाद उसकी हत्या कर दी है। इस हत्या की वजह आपसी रंजिश बताई जा रही है। ये घटना थाने से महज कुछ ही मीटर की दूरी पर हुई है। इस मामले की जांच में पुलिस जुट गई है। 
क्या है पूरा मामला 
इस घटना के बारे में लोगों ने बताया कि 4-5 युवक आपस में लड़ाई कर रहे थे। पहले एक युवक की पिटाई गई, फिर अचानक एक युवक ने कमर से चाकू निकालकर उस युवक पर हमला कर दिया। गंभीर हालत में उसे अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान काश्मीरगंज निवासी पूर्व वार्ड पार्षद अशोक केसरी के भांजे सन्नी कुमार के रूप में हुई है। मृतक की उम्र लगभग 16 साल बताई जा रही है। अस्पताल में मौजूद डॉ। रंजीत ने बताया कि मृतक के शरीर पर कई जगहों पर चाकू के निशान हैं। उसकी बेरहमी से हत्या की गई है। 
क्या कह रही है पुलिस 
इस घटना के बारे में मसौढ़ी के थानाध्यक्ष विजय यादवेंद्रु ने बताया कि अज्ञात अपराधियों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल करने की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। प्राथमिकी दर्ज करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज के आधार जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। 
 

Tags - Biharbiharnewscrimenewscrimepostownerkilling