logo

तेज रफ्तार पिकअप ने युवक को रौंदा, मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रख किया जाम 

12131.jpg

फतुहा/बिहार
जिले के फतुहा थाना क्षेत्र के मकसूदपुर के समीप आज सुबह तेज रफ्तार पिकअप वैन ने सड़क पार कर रहे एक युवक को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने फतुहा-बख्तियारपुर एसएच-106 को जाम कर दिया। सड़क पर शव रखकर स्थानीय लोगों ने जमकर प्रदर्शन किया, जिससे यातायात पूरी तरह से इस दौरान बाधित रहा।

मृतक की पहचान
मृतक की पहचान 11 वर्षीय राजवीर के रुप में हुई है। बताया जा रहा है कि राजवीर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने युवक को रौंदते हुए पार कर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से चालक फरार है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों ने शव को बीच सड़क पर रखकर एसएच-106 को पूरी तरह से बाधित कर दिया, जिससे आमलोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मौके पर पहुंची पुलिस
सूचना मिलते ही फतुहा थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने बुझाने की कोशिश की। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने में असमर्थ रही है। थानाध्यक्ष श्रीमंत सुमन ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर मौजूद है। फिलहाल लोगों को शांत कराने की कोशिश की जा रही है।

Tags - Fatuha road accident Patna accident news Bihar road accident