logo

आंख फोड़ा,लाठी-डंडे से खूब पीटा; औरंगाबाद में युवक की बेरहमी से हत्या

aurangabad_crime.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के औरंगाबाद में एक युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह युवक का शव उत्तर कोयला नहर के माइनर से बरामद किया गया। शव की हालत देखकर ही उससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि कितनी बेरहमी से युवक की हत्या की गई है। इतना ही नहीं युवक की दोनों आंखे भी फोड़ दी गई। इसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसे माइनर में फेंक दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। आगे की छानबीन जारी है। 


ट्रैक्टर चालक था मृतक
जानकारी के अनुसार मामला औरंगाबाद के मदनपुर थानाक्षेत्र के बिजुलिया ईटकोहवा खजुरबाना की है। यहां अज्ञात अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। युवक की पहचान बिनोद चौधरी के रूप मे हुई है। बताया जाता है कि बिनोद की हत्या अपराधियों द्वारा कहीं और की गयी और शव को उत्तर कोयल नहर के माइनर मे फेंक दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बिनोद ट्रैक्टर चालक था और उसी से अपने परिवार का भरण- पोषण करता था। तीन बच्चे के साथ परिवार की जिम्मेवारी उसी के ऊपर थी। हत्या का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।


किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा
सलैया थानाध्यक्ष रंजन कुमार ने बताया कि शुक्रवार की सुबह उत्तर कोयल नहर के माइनर से एक युवक का शव बरामद किया गया।उसकी हत्या बर्बरता से की गयी है।हत्या का कारण अभी स्पष्ट नही हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। डॉग स्कवायड व एफएसल की टीम की घटना की एक-एक कड़ी को खंगालेगी। इस मामले में जो भी शामिल होंगे उन्हें बख्शा नहीं जायेगा।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsCrime news