logo

बिहार के युवक की रांची में मौत, हत्या या आत्महत्या के एंगल से जांच कर रही पुलिस

dead_body26.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के डोरंडा थाना क्षेत्र के मेकॉन सैटेलाइट रेलवे पुल के पास एक शव मिला है। शव नाला के पास आम के पेड़ से लटका मिला। ऐसे लग रहा है जैसे युवक ने आत्महत्या की है। हालांकि मौके पर पहुंची पुलिस हत्या या आत्महत्या के एंगल पर छानबीन में जुटी है। बताया जा रहा है कि युवक बिहार का रहने वाला है। उसका नाम चंदू कुमार झा है। उसके पास से पुलिस को उसका आधार कार्ड मिला है।