मुंगेर/बिहार
बिहार के मुंगेर जिले में एक परिवार का घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद में बहु और ससुर ने एक-दूसरे पर चाकू से हमले किए, जिसमें दोनों लहूलूहान हो गए। घटना जिले के कासिम बाजार थाना क्षेत्र के संदलपुर इलाके का है।
.jpeg)
आंतरिक कलह के कारण हुई चाकूबाजी
घायलों की पहचान गिरिजानंद दास और उनकी बहू प्रीति देवी के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, परिवार में लंबे समय से आंतरिक कलह चल रही थी। सास-बहू में आयदिन झगड़े होते रहते थे। लेकिन बीती रात दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच सुलह कराने आए ससुर से भी बहू झगड़ने लगी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से चाकू बाजी होने लगी। इसी दौरान ससुर और बहू दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए।

बहू ने ससुर पर लगाया आरोप
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ शुरु कर दी। पूछताछ में बहू प्रीती देवी ने ससुर पर चाकू से जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया, वहीं दूसरी ओर सास मुन्नी देवी ने कहा कि बेटा-बहू दोनों आए दिन घर में विवाद शुरु करते थे और झगड़ा करते थे। फिलहाल दोनों का इलाज जारी है। पुलिस मां-बेटा से पूछताछ कर रही है और छानबीन में जुटी हुई है।