logo

दरियापुर रेल व्हील प्लांट ने रिकॉर्ड संख्या में बनाये पहिए, लालू यादव से है कारखाने का खास कनेक्शन

RAILPAHIYA.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पटना :
सारण के दरियापुर स्थित रेल व्हील प्लांट में रिकॉर्ड 2 लाख से अधिक रेल पहियों का उत्पादन किया जा चुका है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव ने  रेल मंत्री रहते इसकी आधारशिला 29 जुलाई 2008 को रखी थी। प्लांट के निर्माण पर लगभग 1640 करोड़ रुपए खर्च हुए थे। 

बिहार में रेल के पहिए का निर्माण भारतीय रेलवे के लिए एक वरदान साबित हुआ। अब Made in Bihar रेल पहिये भारतीय रेलवे की रफ्तार भरने में रिकॉर्ड बना देश के विकास में अहम योगदान दे रहे है। बिहार के बेला स्थित रेल व्हील प्लांट की ओर से अब तक 2 लाख से अधिक रेल पहियों का निर्माण किया जा चुका है जिससे भारतीय रेलवे की विदेशों पर निर्भरता कम हो गई। 

2004-05 में स्वीकृत तथा जुलाई 2008 में शुरू हुआ रेल पहिया प्लांट का निर्माण बिहार में औद्योगीकरण को पुनर्जीवित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम था। यह भारतीय रेलवे के इतिहास में पहली बार था कि बिना किसी विदेशी सहयोग के एक अत्यधिक परिष्कृत कारखाना देश में स्थापित किया गया था। यह रेलवे इंजीनियरों की इन-हाउस क्षमता और विशेषज्ञता के कारण संभव हुआ।
 

Tags - बिहार न्यूज बिहार लेटेस्ट न्यूज पटना न्यूज दरियापुर रेल व्हील प्लांट लालू यादव Bihar News Bihar Latest News Patna News Daryapur Rail Wheel Plant Lalu Yadav