logo

कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी, उसके बाद भी; बिहार के अररिया में बोले पीएम मोदी

modi_ji_araria.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के अररिया में आज पीएम मोदी ने चुनावी सभा को संबोधित किया। अररिया की जनता का अभिवादन पीएम ने मैथिली में किया। यहां पीएम ने जनता से वोट देने की अपील की। पीएम ने कहा कि दूसरे चरण का मतदान चल रहा है। गर्मी बहुत है लेकिन आपसे अपील है कि उत्साहित होकर वोट करने जाएं।  साथ ही पीएम ने कांग्रेस- राजद पर जमकर तंज कसा। उन्होंने पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर को लेकर विपक्ष को जमकर घेरा। साथ ही एनडीए सरकार की कई योजनाओं को जनता के सामने गिनाया। 


राजद और कांग्रेस के लोगों को ईवीएम बर्दाशत नहीं
पीएम ने कहा कि राजद और कांग्रेस के इंडिया गठबंधन को देश के संविधान और लोकतंत्र की परवाह नहीं है। यह वो लोग है जिन्होंने दशकों तक बैलेट पेपर के बहाने लोगों का अधिकार छीना। पोलिंग बूथ और बैलेट पेपर लूट लिए जाते थे। बिहार के लोग साक्षी हैं कि कैसे चुनाव में मतदान पत्र लूटे जाते थे। इतना ही नहीं गरीबों को वोट डालने के लिए घर से बाहर भी नहीं निकलने दिया जाता था। दलित भाई बहनों को डंडे की चोट पर घर में रहने को मजबूर किया था। यह लोग चुनाव के दिन लूटपाट और वोट हड़पने का खेल खेलते थे। इन लोगों को ईवीएम बर्दाश्त नहीं होता था। दिन-रात ईवीएम को बंद कराने में लगे रहते थे। इंडिया गठबंधन के हर नेता ने ईवीएम को लेकर जनता के मन में संदेह पैदा करने का काम किया। 
बुजुर्ग माता-पिता का खर्चा अब मोदी सरकार उठाएगी
पीएम मोदी ने कहा कि अगर गरीब का बेटा दिल्ली में बैठा है तो हर मां मेरी मां है। उसका दर्द, उसके स्वास्थ्य की चिंता दिल्ली में उसका बेटा करेगा। अब मैं एक नई योजना आपके लिए लेकर आया हूं। किसी भी जाति में पैदा हुआ हो, कुछ भी कमाता हो। उनके बुजुर्ग माता-पिता का खर्चा आपको नहीं करना पड़ेगा। अब दिल्ली में बैठा उनका बेटा इलाज का खर्चा उठाएगा। 


कर्नाटक के धर्म आधारित आरक्षण को देशभर लागू करना चाहती है कांग्रेस 
पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस देश में धर्म आधारित आरक्षण लागू करना चाहती है। वह कर्नाटक के धर्म आधारित आरक्षण को लागू करना चाहती है। कर्नाटक में कांग्रेस ने ओबीसी समाज के 27 प्रतिशत कोटे को चोरी करने का खेल खेला है। इनके कोटे से आरक्षण काटकर पर्दे के पीछे खेल खेला है। ओबीसी समाज के आंखों में धूल झोंककर रातों-रात मुस्लिम समाज के सभी लोगों को ओबीसी बना दिया। परिणाम यह हुआ कि ओबीसी समाज का बहुत बड़ा हक मुस्लिमों के खाते में चला गया। उनके साथ बहुत बड़ा खेल खेला है। बिहार में भी कांग्रेस यही खेल खेलना चाहती है। राजद उसका समर्थन कर रहा। राजद ने इसके खिलाफ एक शब्द भी नहीं बोला। बिहारवासियों से मैं पूछना चाहता हूं कि क्या आप ओबीसी के हक को लूटने देंगे। आप इनकी नजर ओबीसी के हक पर है। आने वाले समय में कांग्रेस और राजद इसी तरह से एससी-एसटी के हक को छीनने का काम करेगी। तुष्टिकरण के दल-दल में कांग्रेस और राजद इतनी धंस गई है कि यह लोग बाबा साहेब के संविधान का परवाह नहीं है। डॉ. मनमोहन सिंह की सरकार में कांग्रेस ने ओबीसी कोटे पर डाका डालकर धर्म के आधार आरक्षण देने की कोशिश की थी। लेकिन, उस वक्त कोर्ट ने रोक लिया। 


पीएम मोदी बोले- देश के संसाधनों पर गरीबों का हक
पीएम मोदी ने कहा कि इस देश के संसाधनों पर अगर पहला हक किसी का है तो वह मेरे देश के गरीबों, मजदूरों, किसानों और माताओं-बहनों का है। वह किसी भी जाति-धर्म का हो अगर वह गरीब है तो देश के संसाधनों पर पहला हक उनका है। कांग्रेस ने देश के हिन्दुओं के साथ भेदभाव किया। कांग्रेस के घोषणा पत्र पर मुस्लिम लीग की छाप है। यह लोग संविधान बदलना चाहते हैं। राजद और कांग्रेस का कहना है कि देश के संसाधनों पर पहला हक उनके वोटबैंक के खास लोगों का है। कांग्रेस आपके मंगलसूत्र तक एक्स-रे और गहने तक हिसाब-किताब करने की बात करते हैं। आपकी बची हुई संपति को छीनकर अपने वोट बैंक को देने की कोशिश कर रही है। आप चाहते हैं कि आपके जाने के बाद आपकी संपत्ति आपके बच्चों के काम आएगी। लेकिन, इंडिया गठबंधन वाले कहते हैं कि आपके गुजर जाने के बाद आपकी संपत्ति पर 55 प्रतिशत टैक्स लगाएगी। इसलिए पूरा देश कह रहा है कि कांग्रेस की लूट, जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। साथियों आप इंडिया गठबंधन को रोक सकते हैं। इसलिए सात मई को कमल के फूल और तीर चुनाव चिन्ह पर भारी मतदान होना चाहिए। पीएम मोदी ने अररिया से भाजपा प्रत्याशी प्रदीप सिंह और सुपौल से जदयू के प्रत्याशी दिलेश्वर कामत के लिए वोट मांगे। 

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए लिंक पर क्लिक करें- https://chat.whatsapp.com/B5Ez1xqYOyL74JlHFO8Y86

Tags - BiharBihar newsPM Narendre ModiPM in arariaLoksabha election 2024