पटना/बिहार
पटना स्थित 10 सर्कुलर रोड सरकारी आवास के गेट का रंग अब हरा से भगवा किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर इसकी वीडियो और तस्वीरें वायरल हो रही हैं। राबड़ी देवी के बाद अब यह आवास मंत्री नंद किशोर राम को अलॉट की गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही मंत्री नंद किशोर राम इस बंगले में
10 सर्कुलर रोड़ राबड़ी आवास हरा कलर से भगवा रंग में रंगा गया
— Sadan Singh Rajput (@SadanJee) July 12, 2026
10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी आवास, जहां पहले पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी रहती थीं, अब मंत्री नंद किशोर राम के लिए तैयार किया जा रहा है।
इस बीच आवास के मुख्य गेट का रंग हरे से बदलकर केसरिया किया जा रहा है। pic.twitter.com/oI228i8yxf
दो दशकों से राबड़ी देवी थीं आवास में
करीब दो दशकों से इस सरकारी बंगले में राबड़ी देवी और उनका परिवार रहता था। भवन निर्माण विभाग के द्वारा कई बार बंगला खाली कराने को लेकर राबड़ी देवी को नोटिस भेजा गया था। 2 जुलाई को राबड़ी देवी ने इस सरकारी बंगले को खाली किया। हालांकि आवास खाली करने से कई तरह के आरोप-प्रत्यारोप भी सामने आए। राबड़ी देवी ने सूबे के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को ललकारते हुए बंगला नहीं खाली करने को लेकर चुनौती देते हुए कहा था कि हम आवास खाली नहीं करेंगे, सम्राट खुद फोर्स भेज कर आवास को खाली करवा लें। उसके बाद आवास पर पुलिस फोर्स भी पहुंची थी और काफी विवाद भी हुआ।

आवास की रंगाई-पुताई, मरम्मत कार्य तेजी से
राबड़ी देवी ने आवास खाली करने से पहले भवन निर्माण विभाग को बिहार सरकार द्वारा दिए गए सामानों की जांच को लेकर पत्र भी भेजा था। जिसके बाद भवन निर्माण विभाग ने आवास का निरीक्षण किया और औपचारिक रूप से अपने कब्जे में लिया। राबड़ी देवी के आवास खाली करते ही अब विभाग ने इस बंगले को मंत्री नंद किशोर राम को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवास की रंगाई-पुताई, मरम्मत कार्य और अन्य तैयारियां तेजी से की जा रही हैं।