logo

लोजपा कार्यालय में कल होगा चूड़ा-दही भोज का आयोजन, नीतीश कुमार और चिराग पासवान के साथ ये लोग होंगे शामिल 

CHIRAG_PASWAN_13.jpg

पटना 

व्हीलर रोड पटना स्थित लोजपा रामविलास के बिहार प्रदेश कार्यालय में मकर संक्रांति के अवसर पर कल 14 जनवरी को चूड़ा-दही भोज कार्यक्रम आयोजित होगा। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय प्रसंस्करण उद्योग मंत्री चिराग पासवान उपस्थित रहेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने प्रेस को बताया कि मौके पर सीएम नीतीश कुमार, राज्यपाल, पार्टी के सभी सांसद, विधायक,  पूर्व विधायक, पूर्व विधान पार्षद, पार्टी के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश पदाधिकारी, सभी प्रकोष्ठों के जिला अध्यक्ष, पार्टी के सम्मानित कार्यकर्तागण व बिहार सरकार के अन्य लोग शामिल होंगे। ये जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन कुमार ने दी।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar ।atest News Bihar News Update Bihar News in Hindi