logo

मोबाइल की खातिर मौत चुन ली, मां से बहस के बाद 18 वर्षीय लड़के ने लगाई फांसी

bhagwanpur_thana.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के बेगुसराय में 18 साल की लड़के ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मोबाइल को लेकर लड़की की मां से बहस हुई। इसके बाद लड़के ने यह खौफनाक कदम उठा लिया। मृतक की पहचान शंकर कुमार के रुप में हुई है। आम में पेड़ में शंकर का शव लटकता देख इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत पुलिस को घटना को जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। लड़के के सुसाइड के बाद घर पर मातम फैल गया है। मां का रोकर बुरा हाल है। 


इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास हुआ था लड़का 
मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के गेहुनी शांति चौक के पास की है। जानकारी देते हुए मृतक के पिता दीपक कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता ने बताया कि जी. शंकर गांव में ही रहकर पढ़ाई करता है तथा इसी साल मैट्रिक की परीक्षा पास किया था। शंकर ने अपने मां से फोन खरीदने के लिए पैसा मांगा था। मां ने कहा कि हम जमा कर रहे हैं कि खरीद देंगे। इसी को लेकर मां-बेटे में बहस हुई था। पिता ने बताया कि वह परिवार का पालन पोषण करने के लिए मुबंई में कमाते थे। 4 महीने पहले ही वो गांव आए हैं। इतना कहते ही पिता फफक-फफक कर रोने लगे। वहीं मृतक की मां कुछ कहने के स्थिति में नहीं हैं। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि इसी बहस के बाद वह घर से निकल गया और थोड़ी दूरी पर बहियार में स्थित एक पेड़ से गले में फंदा लगा कर आत्महत्या कर ली। 
पुलिस की जांच जारी 
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जांच जारी है। हालांकि फंदे से लटने से ही लड़के की जान गई है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। 

Tags - BiharBihar newsBegusarai newssucide newsBegusarai police