logo

चिराग पासवान ने 4 उम्मीदवारों की घोषणा की, गोविंदगंज से पार्टी अध्यक्ष राजू तिवारी को टिकट

chirag4.jpg

पटना
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का माहौल गरमाता जा रहा है। बीजेपी-जदयू और जन सुराज जैसी पार्टियों के बाद अब चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी ने चार उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने खुद इन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह सौंपा। इस दौरान पार्टी के बिहार प्रभारी और जमुई सांसद अरुण भारती मौजूद रहे।

लोजपा (रामविलास) की ओर से गोविंदगंज विधानसभा सीट से पार्टी के बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी को उम्मीदवार बनाया गया है। इसी तरह ब्रह्मपुर विधानसभा सीट से हुलास पांडेय, जो पार्टी के बिहार संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं, को टिकट दिया गया है। पार्टी ने बखरी (सुरक्षित) सीट से अपने बिहार प्रदेश के प्रधान महासचिव संजय पासवान को प्रत्याशी घोषित किया है, जबकि गरखा (सुरक्षित) विधानसभा सीट से सीमांत मृणाल, जो छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष हैं, को टिकट दिया गया है। चिराग पासवान ने कहा कि एनडीए समर्थित लोजपा (रामविलास) बिहार के हर क्षेत्र में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराएगी और गठबंधन की जीत में निर्णायक भूमिका निभाएगी।


 

Tags - Bihar Bihar News Bihar।atest News Bihar News Update