logo

Bihar : आयुष डॉक्टरों के लिए निकली बंपर भर्ती, इन पदों पर होगी बहाली 

0865.jpg

द फॉलोअप डेस्क 

बिहार में आयुष डॉक्टरों के लिए बंपर भर्ती निकली है । आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी में मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं ।  आयुष डॉक्टरों के इन पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है । इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आज यानी 1 दिसंबर 2024 से शुरू हो जाएगी। गौरतलब है कि यह भर्ती बिहार राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा निकाली गई है । इन पदों पर आवेदन करने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट Shs.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा । आयुष डॉक्टरों के लिए कुल 2619 रिक्तियां घोषित की गई हैं । इन रिक्तियों में आयुर्वेदिक आयुष डॉक्टरों के लिए 1411 पद , होम्योपैथी में आयुष डॉक्टरों के लिए 706 पद और यूनानी में आयुष डॉक्टरों के लिए 502 पद शामिल हैं। 
क्या होनी चाहिए मान्यता 
आयुष डॉक्टर (आयुर्वेदिक) के पद पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास  किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से आयुर्वेदिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसी तरह आयुष डॉक्टर ( होम्योपैथिक ) के पद के लिए उम्मीदवारों के पास होम्योपैथिक चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में डिग्री होनी चाहिए। और आयुष डॉक्टर ( यूनानी ) के लिए आवेदकों के पास यूनानी चिकित्सा और शल्य चिकित्सा में डिग्री होनी चाहिए।  
ये हैं आवेदन शुल्क 
इन पदों पर आवेदन करने के लिए सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं महिला, एससी, एसटी और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये निर्धारित किए गए हैं। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार जारी नोटिफिकेशन देख सकते हैं। आयुष डॉक्टर पदों पर आवेदकों का चयन सीबीटीई परीक्षा के जरिए किया जाएगा। परीक्षा 100 अंकों की होगी। सीबीटीई परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा।

Tags - Biharbiharnewsbiharvacancydoctorayurvedicvacancy