द फॉलोअप डेस्क:
Bihar SVU Raid: बिहार (Bihar) में SVU की बड़ी कार्रवाई… आय से अधिक संपत्ति के मामले में गोपालगंज (Gopalganj) की SDO कुमारी प्रेरणा कुमार (Kumari Prerna Kumar) और उनके इंजीनियर पति रितेश कुमार (Ritesh Kumar) जांच के घेरे में हैं। मंगलवार सुबह विशेष निगरानी इकाई की अलग-अलग टीमों ने दंपती के छह ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। जानकारी के मुताबिक, रितेश कुमार पटना में पथ प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता के पद पर तैनात हैं। वहीं, उनकी पत्नी कुमारी प्रेरणा कुमार गोपालगंज सदर की अनुमंडलाधिकारी यानी SDO हैं। जांच टीमों ने पटना, रोहतास और गोपालगंज में स्थित उनके ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया।

पती की संपत्ति की जानकारी खंगाल रही
छापेमारी के दौरान SVU की टीमें दंपती की संपत्ति से जुड़े दस्तावेज, बैंक खातों के रिकॉर्ड और वित्तीय लेन-देन की जानकारी खंगाल रही हैं। अधिकारियों का मुख्य उद्देश्य दोनों की ज्ञात आय और अर्जित संपत्तियों के बीच अंतर का पता लगाना है। फिलहाल तलाशी के दौरान मिले दस्तावेजों और साक्ष्यों की जांच की जा रही है। इनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।