द फॉलोअप डेस्क:
Bihar flood: सारण जिले के पानापुर (Panapur) प्रखंड में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक राहत सामग्री पहुंचाने के लिए हेलीकॉप्टर से ड्राई राशन का एयर ड्रॉप किया गया। गंडक नदी के बढ़े जलस्तर और तटबंध में कटाव के कारण कई इलाकों में बाढ़ (Flood) की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में जिन क्षेत्रों तक सड़क मार्ग से राहत पहुंचाना मुश्किल है, वहां हवाई माध्यम से राशन पहुंचाने की व्यवस्था की गई है।
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पटना से रवाना हुआ हेलीकॉप्टर, गोरखपुर से भी अतिरिक्त व्यवस्था
1 अक्टूबर को पटना के स्टेट हैंगर से हेलीकॉप्टर ने पानापुर के प्रभावित इलाकों में ड्राई राशन पहुंचाने के लिए उड़ान भरी। जिला प्रशासन की ओर से अतिरिक्त राशन पैकेट की मांग किए जाने के बाद गोरखपुर से भी हेलीकॉप्टर की व्यवस्था की गई। राहत सामग्री में चूड़ा, चना, सत्तू, चीनी, ओआरएस, माचिस और मोमबत्ती जैसी जरूरी चीजें शामिल थीं गंडक नदी के जलस्तर बढ़ने के बाद सारण के पानापुर समेत कई इलाकों में राहत और बचाव अभियान तेज किया गया है। जल संसाधन विभाग के अनुसार, रेवाघाट में गंडक का जलस्तर अपने पिछले उच्चतम बाढ़ स्तर से ऊपर दर्ज किया गया था। पानापुर में तटबंध टूटने से भी कई गांव प्रभावित हुए हैं। प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों तक भोजन और दूसरी जरूरी राहत सामग्री पहुंचाने की कोशिश जारी है।
यह भी पढ़ें: AC Bus Accident : दिल्ली से दरभंगा आ रही AC बस का हुआ भीषण हादसा, 4 की मौत, 3 की हालत गंभीर