logo

बिहार बोर्ड की मैट्रिक सेंटअप परीक्षा आज से, आधे घंटे पहले आना होगा

बिहार बोर्ड की मैट्रिक सेंटअप परीक्षा आज से, आधे घंटे पहले आना होगा

द फॉलोअप डेस्क:

Bihar Board 10th Exam: बिहार बोर्ड की मैट्रिक (Bihar Board Matric) 2027 की सेंटअप परीक्षा सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा 27 नवंबर तक चलेगी। सभी छात्रों को परीक्षा शुरू होने से आधा घंटा पहले केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य होगा। इस परीक्षा में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को ही बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से मुख्य परीक्षा का एडमिट कार्ड (Admit Card) जारी किया जाएगा। परीक्षा में अनुपस्थित रहने या अनुत्तीर्ण होने वाले छात्र मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं हो सकेंगे। ऐसे विद्यार्थियों का एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। इसलिए छात्रों को परीक्षा में शामिल होने और सभी विषयों में सफल होने का विशेष ध्यान रखना होगा।

दो पालियों में होगी परीक्षा

मैट्रिक सेंटअप परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी। पहली पाली सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:45 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक होगी। परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को प्रश्नपत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। इस दौरान उत्तरपुस्तिका पर कुछ भी लिखने की अनुमति नहीं होगी। पहले दिन पहली पाली में मातृभाषा और दूसरी पाली में द्वितीय मातृभाषा विषय की परीक्षा होगी। 25 नवंबर को पहली पाली में विज्ञान और दूसरी पाली में सामाजिक विज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। 26 नवंबर को पहली पाली में गणित और दूसरी पाली में अंग्रेजी सामान्य विषय की परीक्षा होगी। वहीं, 27 नवंबर को पहली पाली में ऐच्छिक विषय और दूसरी पाली में व्यावसायिक विषय की परीक्षा होगी।

इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर प्रतिबंध

परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, ईयरफोन, कैलकुलेटर समेत किसी भी तरह के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी। इन सभी उपकरणों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। विद्यार्थियों को निर्धारित समय से आधा घंटा पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश करना होगा। नियमों का पालन नहीं करने या परीक्षा में लापरवाही बरतने पर उन्हें परेशानी हो सकती है।
 

Tags - Bihar NewsBihar Latest NewsBihar Board Matric Sent Up Exam 2026