द फॉलोअप डेस्क
बिहार के शिक्षा विभाग में लगातार बड़े फैसले लिए जा रहे हैं, जो राज्य की शिक्षा व्यवस्था को एक नया दिशा देने की ओर इशारा कर रहे हैं। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस तरह के निर्णय से राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा बदलाव होगा। साथ ही बिहार शिक्षा के मामले में एक नई ऊंचाई पर पहुंच सकता है। इस कड़ी में अब विभाग ने एक और महत्वपूर्ण निर्णय लिया है, जिसके तहत प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) के पद पर बहाली नहीं होगी। इसके स्थान पर पर्यवेक्षी अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी।
शिक्षा विभाग ने जारी किया पत्र
मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षा विभाग द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि राज्य के कई जिलों के प्रखंडों में BEO के पद रिक्त हैं। इसके कारण प्रखंड और जिला कार्यालयों के बीच समन्वय में दिक्कतें आ रही हैं। विभाग ने इस समस्या का समाधान निकालते हुए निर्णय लिया है कि पर्यवेक्षकीय स्तर के अधिकारियों को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के रिक्त पदों पर कार्यभार सौंपा जाएगा। जब तक नियमित या वैकल्पिक व्यवस्था नहीं हो जाती। विभाग ने इस कदम को प्रशासनिक दृष्टिकोण से उचित बताया है और इसकी कार्यान्वयन की अपील की है।क्या होता है BEO का काम
बता दें कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (BEO) का मुख्य कार्य ब्लॉक स्तर पर शिक्षा प्रशासन को संभालना होता है। इसमें शिक्षा का निरीक्षण, मार्गदर्शन, नियंत्रण और शैक्षिक जानकारी का प्रसार शामिल है। इसके अलावा BEO स्कूलों के विकास, शिक्षक भर्ती, और अध्ययन सामग्री की आपूर्ति सुनिश्चित करने जैसे कार्य भी करता है। हालांकि, पिछले कई वर्षों से BEO के पदों पर बहाली नहीं हो पा रही थी, और अब शिक्षा विभाग ने एक नया कदम उठाते हुए यह निर्णय लिया है।