logo

भारत बंद: पटना में पुलिस ने किया लाठी चार्ज, प्रदर्शनकारियों को दौड़ा-दौड़ाकर खदेड़ा

LATHICHARGE.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
पटना में ST-SC आरक्षण के मुद्दे पर भारत बंद के दौरान प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। प्रदर्शनकारी बुधवार सुबह से ही सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे थे। जिस वजह से बेली रोड में 3 घंटे से अधिक समय तक यतायात बंद रहा। पुलिस ने रुकनपुरा में प्रदर्शनकारियों पर लाठी चार्ज कर भीड़ को खदेड़ा। इससे प्रदर्शनकारियों में हड़कंप मच गया। 
दरअसल, प्रदर्शनकारियों ने बेली रोड को दोनों तरफ से जाम कर दिया था। जिसके कारण कई एंबुलेंस भी घंटों जाम में फंसी रही। एंबुलेंस को निकालने और जाम को खाली करने के लिए पुलिस ने जमकर लाठी चार्ज चलाया। जिसके बाद 2 मिनट में भीड़ हटाकर यातायात चालू कराया। इस दौरान  प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प भी हुई। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया। घटना में एक पुलिसकर्मी का सिर फट गया है।

Tags - बिहार न्यूजपटना ST-SC आरक्षण लाठी चार्ज Bihar News Patna ST-SC reservation lathi charge protestors