बिहार
भागलपुर की माटी ने एक बार फिर देश का नाम रोशन किया है। महज 6 वर्ष की उम्र में नन्हे रियान सिद्धार्थ ने सिंगापुर में आयोजित आसियान प्लस शतरंज चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 रजत और 2 कांस्य सहित कुल 5 अंतरराष्ट्रीय पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। आठ अगस्त को ही अपना छठा जन्मदिन मनाने वाले इस बाल खिलाड़ी ने क्लासिकल, रैपिड और ब्लिट्ज टीम स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रियान को बधाई दी और सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर साझा कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गर्व का क्षण!

बिहार की माटी प्रतिभाओं से भरी है जिसे भागलपुर के नन्हे शतरंज खिलाड़ी ने एक बार फिर साबित कर दिया है।

महज 6 वर्ष की उम्र में रियान सिद्धार्थ ने सिंगापुर में आयोजित 'आसियान प्लस शतरंज चैंपियनशिप' में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए 3 रजत और 2 कांस्य सहित 5… pic.twitter.com/LlnFzZ4eUm
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 17, 2026

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दी बधाई
रियान भागलपुर के प्रसिद्ध दवा व्यापारी पवन कुमार झुनझुनवाला के पोते हैं। उनके पिता नमन सिद्धार्थ और माता आश्मा चौधरी बेंगलुरु में रहते हैं, लेकिन परिवार की जड़ें भागलपुर से गहराई से जुड़ी हैं। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए रियान को शुभकामनाएं दीं और कहा कि बिहार की धरती प्रतिभाओं से भरी है। इस छोटी उम्र में इतनी बड़ी अंतरराष्ट्रीय सफलता ने पूरे खेल जगत और जिले में खुशी की लहर दौड़ा दी है। रियान जैसी प्रतिभाएं आने वाले समय में देश का नाम विश्व पटल पर और ऊंचा करेंगी।