बेगूसराय/बिहार
बेगूसराय में रविवार शाम सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रुप से घायल है। आमने-सामने से दो मोटरसाइकलों में जोरदार भिड़त के बाद दोनों बाइकों पर सवार युवक सड़क पर गिर गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर इतना जोरदार थी कि एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना जिले के फुलवड़िया थाना क्षेत्र अंतर्गत NH-28 का है।


घायल युवक की पहचान
इस दौरान यातायात भी कुछ देर तक बाधित रहा। खबर लिखने तक मृतक युवक की पहचान नहीं सकी है। वहीं घायल युवक की पहचान मनोज राय के बेटे कृष्ण कुमार के रुप में हुई है, जो शोकहारा-दो वार्ड संख्या-7 का निवासी है। वर्तमान में बरौनी नगर परिषद वार्ड नं-13 में रहता है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल युवक को लाइफ लाइन अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी इलाज चल रही है। डॉक्टरों का कहना है उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है।

घायल युवक की पहचान में जुटी पुलिस
इधर सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। साथ ही दोनों क्षतिग्रस्त बाइकों को थाने ले गई। फिलहाल पुलिस मृतक युवक की पहचान में जुटी हुई है।