बेगुसराय /पटना
बेगूसराय के एक होटल में अपराधी द्वारा पिता के सामने बेटी को अगवा करने की कोशिश की गई। कैसे अब लेकर आएंगे पटना दुबारा परीक्षा दिलाने। मेरी नींद नहीं टूटती तो मेरी बेटी को खींचकर ले जाता। उसके साथ क्या करता मुझे नहीं पता। घर जाकर क्या मुंह दिखाते? ये दुख एक पिता की है।

दरवाजा खोलकर कमरे में घुसा शराबी
मीडिया में लड़की के पिता ने रो-रोकर बताया कि परीक्षा दिलाने बेटी को लेकर आए थे। रात में एक होटल में कमरा बुक कराया और उसमें आराम कर रहे थे। परीक्षा का समय अगले दिन सुबह 10 बजे था। पिता ने अपना दुख-दर्द बयान करते हुए कहा कि रात करीब 1:30 बजे नशे में धूत एक युवक दरवाजा खोलकर कमरे में घुस कर लड़की को जबरदस्ती खींचकर ले जाने लगा। अचानक मेरी नींद खुली तो पड़ोस में रह रहे अपने भतीजे चीकू को फोन करके बुलाया। पिता ने रोते हुए बताया कि मना करने पर युवक ने उनसे पूछा कि तुम कौन हो? उन्होंने बताया कि यह मेरी बेटी है। तब तक चीकू भी पहुंच गया।

पिता ने बताया सारा घटनाक्रम
पिता ने बताया कि होटल संचालक से पूछने पर कि ये लड़का कौन है? संचालक ने लड़के के बारे में बताया कि वह गेस्ट है। फिर भतीजा चीकू ने पूछा कि किस कमरे में वह रुका है, तो संचालक ने कहा कि वह एंट्री नहीं लिया है। उसका मालिक आया बोला कि मेरा ड्राइवर है 1 हजार रुपया दिया और चल गया। पिता ने होटल संचालक पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसने लड़के के मालिक का भी फोन नंबर मांगने पर नहीं दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि होटल मालिक लड़के को बचाने के लिए उसका फोन लेकर भाग गया। इस घटना से आहत पिता ने तुरंत 112 पर डॉयल किया। जब तक पुलिस पहुंचती लड़का ऊपर के तल्ले पर जाकर सो गया था। जब पुलिस पहुंची तब छानबीन के दौरान एक कमरे में चार लड़की और चार लड़के शराब पीते दिखे। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी हुई है। पिता का कहना है कि केस वापस लेने के लिए उनके ऊपर दबाव बनाया जा रहा है। इस घटना ने होटल सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो कर दिए हैं।