बेगूसराय/बिहार
बेगूसराय में पुलिस द्वारा एंबुलेंस की जगह कचरा ढोने वाला ठेला पर एक युवक के शव को लादकर अस्पताल भेजने का मामला सामने आया है। पुलिस की ऐसी करतूत खाकी वर्दी को शर्मसार कर दिया है। इस घटना ने पुलिस की कार्यप्रणाली और संवेदनशीलता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना जिले के रतनपुर थाना क्षेत्र के चट्टी रोड का है।

पत्नी मायके गई थी
जानकारी के मुताबिक, बीते रविवार एक बंद घर से दुर्गंध आनी शुरु हुई, जिसके बाद आसपास के लोग इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पुलिस पहुंचने के बाद घर का दरवाजा तोड़ी। जैसे ही दरवाजा टूटा कमरे में शव फंदे से लटकते पाया गया, जिसे देखकर आसपास में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में चार-पांच सफाई कर्मियों ने शव को पहले एक बिछावन में लपेटा और फिर उसे सीढ़ियों से नीचे उतारा। मृतक की पहचान रवि रोशन के नाम के रुप में हुई। पूछताछ में स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पत्नी एक सप्ताह पहले ही मायके गई हुई है। घर पर रवि अकेला रहता था। इसकी सूचना मृतक की पत्नी को कर दी गई है।

कचरा ढोने वाला ठेला पर अस्पताल भेजा
मौके से पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्म के लिए एंबुलेंस से न भेजकर कचरा ढोने वाला ठेला से अस्पताल भेज दिया। स्थानीय लोगों ने इसे अमानवीय कृत्य करार दिया है। इस दृश्य को देखकर स्थानीय लोग स्तब्ध रह गए। कुछ लोगों ने इसकी वीडियो बनाई और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। अब यह वीडियो खुब वायरल हो रहा है। लोगों में इस दृश्य को देखकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पुलिस संवेदनहीनता की सारे हदें पार कर दी है। वीडियो वायरल होने पर डीएसपी ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने स्थानीय लोगों को यह आश्वाश्न दिया कि मामले में शामिल दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।