logo

बेगूसराय में सिर कटा शव मिलने से इलाके में सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

muu.jpg

बेगूसराय/बिहार
बेगूसराय में शनिवार को एक युवक का कटा हुआ सिर मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जुट गई। मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कैथमा-सीहमा बांध के पास की है। स्थानीय लोग हत्या करार दे रहे हैं। हालांकि पुलिस ने फिलहाल किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से इनकार किया है।

जांच में जुटी पुलिस
सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए बेगूसराय सदर डीएसपी आनंद पांडे भी घटनास्थल पहुंचे और निरीक्षण कार्य शुरु किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान करने का प्रयास किया, लेकिन खबर लिखे जाने तक उसकी पहचान नहीं हो सकी थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।

पहचान और मौत के कारणों की जांच जारी
फिलहाल पुलिस घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के थाना क्षेत्रों में दर्ज गुमशुदगी के मामलों की भी जांच कर रही है, ताकि मृतक के बारे में कहीं से कुछ सुराग मिल जाए। मामले में सदर डीएसपी आनंद पांडे ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच तेजी से चल रही है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। शव मिलने के बाद से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

Tags - Begusarai Begusarai News Begusarai Crime