logo

औरंगाबाद में सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत, मुंबई से छठ मनाने बिहार लौट रहे थे

औरंगाबाद में सड़क हादसे में पिता-पुत्र समेत 3 लोगों की मौत, मुंबई से छठ मनाने बिहार लौट रहे थे

द फॉलोअप डेस्क: 

Aurangabad Road Accident: बिहार (Bihar) के औरंगाबाद (Aurangabad) में NH-19 पर गुरुवार की सुबह भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। नगर थाना क्षेत्र के रतनुआ पेट्रोल पंप (Ratanua Petrol Pump) के समीप तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (Scorpio) की एक ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। हादसे में पिता-पुत्र समेत एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी और चीख-पुकार मच गई।

छठ मनाने घर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, परिवार मुंबई से बिहार के नवादा स्थित अपने घर छठ महापर्व मनाने के लिए स्कॉर्पियो से लौट रहा था। इसी दौरान औरंगाबाद के रतनुआ के पास उनकी गाड़ी की ट्रक से भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोगों की जान चली गई, जबकि घायल तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Aurangabad Road Accident NH 19 Accident Bihar Road Accident Scorpio Truck Collision