logo

लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने किया 4-4 लाख अनुग्रह अनुदान का ऐलान

samrat15.jpg

बिहार 
बिहार के लखीसराय जिले स्थित प्रसिद्ध अशोकधाम मंदिर में सोमवार सुबह सावन के तीसरे सोमवार को श्रद्धालुओं की भीड़ में भगदड़ मच गई। इस हृदयविदारक हादसे में सात महिलाओं की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हुए। हादसे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर घटना को अत्यंत दुखद और हृदयविदारक बताया तथा शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। मृतकों के आश्रितों को सहायता राशि देने की घोषणा की है।


प्रशासन और चिकित्सा व्यवस्था
जिला प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद थी। घायलों को तुरंत लखीसराय सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जिलाधिकारी और पुलिस अधिकारियों ने स्थिति को नियंत्रण में लेने का दावा किया है। वहीं इस घटना में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इस दुर्घटना पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि अशोकधाम हाल्ट पर हुई हृदयविदारक दुर्घटना में सभी मृतकों के निकटतम आश्रितों को राज्य सरकार की ओर से 4-4 लाख रुपये का अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस घड़ी में उनके साथ खड़ी है। जांच जारी है। प्रशासन ने लापरवाही की शिकायतों पर भी ध्यान देने का संकेत दिया है।
घटना कैसे हुई
सुबह करीब 6:40 से 6:45 बजे के बीच अशोकधाम हाल्ट पर दो ट्रेनें एक साथ पहुंचीं। इससे श्रद्धालुओं की भीड़ अचानक बढ़ गई। भीड़ के दबाव से बैरिकेडिंग टूट गई और एक बिजली का पोल गिर गया। पोल गिरने के साथ ही करंट लगने की अफवाह फैल गई, जिससे भगदड़ मच गई। अधिकारियों के अनुसार मौतें करंट से नहीं, बल्कि भीड़ के नीचे दबने से हुईं। मृतकों में सभी महिलाएं हैं।

 

Tags - Lakhisarai News Ashokdham Temple Bihar News Stampede Sawan Somwar