logo

आरा में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो-ट्रेलर में भीषण टक्कर, तीन की मौत; एक जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा

dsf.jpg

भोजपुर/बिहार
आरा में आज सुबह-सुबह एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और ट्रेलर में जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक जिंदगी और मौत के बीच में लड़ रहा है। इस हादसा ने तीन परिवारों की खुशियां उजाड़ दीं। घटना बिहिया थाना क्षेत्र के बिहिया चौरस्ता फोरलेन पर हुई। बताया जा रहा है कि सभी झारखंड के देवघर के रहने वाले थे।

स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए
जानकारी के मुताबिक, स्कॉर्पियो बक्सर से आरा की ओर आ रही थी। इसी दौरान एक तेज़ रफ्तार स्कॉर्पियो ने अनियंत्रित होकर आगे चल रहे ट्रेलर में जाकर टक्कर मार दी। टक्कर इतना जोरदार था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रुप से घायल है। हादसे के बाद आसपास में मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरु किया और गंभीर रुप से घायल व्यक्ति को गाड़ी से निकालकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर यातायात को सुचारु बनाया।

सभी झारखंड के देवघर के रहने वाले थे
बताया जा रहा है कि सभी झारखंड के देवघर के रहने वाले थे। पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सभी मनाली घूमकर घर वापस लौट रहे थे। मृतकों में दो पुरुष और एक महिला शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पूरे गांव में मातम का माहौल है। परिजनों में चीख-पुकार मची हुई है।

Tags - Ara accident Bhojpur accident Bihar road accident