logo

बांकीपुर उपचुनाव हार पर अनंत सिंह का बड़ा बयान, बोले- नीतीश कुमार रहते तो बदल सकता था परिणाम

ANANT_IMG_BIHAR_.jpg

बिहार 
बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के नतीजों के बाद जदयू विधायक अनंत सिंह के बयान से बिहार की सियासत में नई बहस शुरू हो गई है। विधानसभा सीट पर जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर ने जीत दर्ज कर ली है। लेकिन उपचुनाव के परिणाम को लेकर के उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहते तो बांकीपुर का चुनावी परिणाम अलग हो सकता था। अनंत सिंह के मुताबिक, जनता के बीच यह संदेश गया कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटा दिया गया, जिससे मतदाताओं में नाराजगी देखने को मिली।
भाजपा की हार पर बोले अनंत सिंह- नीतीश रहते तो नहीं होता ऐसा परिणाम
मीडिया से बातचीत के दौरान जब अनंत सिंह से पूछा गया कि क्या नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री रहते भाजपा को हार का सामना नहीं करना पड़ता, तो उन्होंने कहा, "बिल्कुल, ऐसा नहीं होता।" उन्होंने कहा कि लोगों ने नीतीश कुमार के चेहरे पर भरोसा जताकर वोट किया था, लेकिन बाद में सत्ता परिवर्तन होने से जनता के एक वर्ग में नाराजगी पैदा हुई।अनंत सिंह ने यह भी साफ किया कि उन्हें पता है कि नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद से हटाया नहीं गया था, बल्कि उन्होंने खुद पद छोड़ा था। हालांकि, उन्होंने कहा कि आम जनता के बीच इस घटनाक्रम को लेकर अलग धारणा बनी और कई लोग इसे सही नहीं मान रहे हैं।
लोकतंत्र में जनता ही मालिक, उसी का फैसला अंतिम: जदयू विधायक
बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए अनंत सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि होता है। उन्होंने कहा, "जिसे जनता ने वोट दिया, वह चुनाव जीत गया और जिसे वोट नहीं मिला, वह हार गया। जनता ही मालिक है और वही अंतिम फैसला करती है।
नीतीश कुमार के साथ आगे भी खड़े रहेंगे: अनंत सिंह
दिल्ली में नीतीश कुमार के जदयू कार्यालय के निरीक्षण और उनकी राजनीतिक सक्रियता को लेकर पूछे गए सवाल पर अनंत सिंह ने कहा कि इसमें कोई परेशानी नहीं है। उन्होंने कहा, "नीतीश कुमार जहां रहेंगे, जहां जाएंगे और जहां चुनाव लड़ेंगे, हम पूरी तरह उनके साथ हैं और आगे भी रहेंगे।" अनंत सिंह के इस बयान को बांकीपुर उपचुनाव के परिणाम और बिहार की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जोड़कर देखा जा रहा है। उनके बयान ने एक बार फिर सत्ता परिवर्तन और नीतीश कुमार की राजनीतिक भूमिका को लेकर चर्चा तेज कर दी है।

Tags - Bihar Politics Nitish Kumar Anant Singh JDU Bankipur By Election