logo

Anant Singh Daughter Wedding : कोई थार गिफ्ट कर रहा, तो कोई बनवा रहा पंडाल! अनंत सिंह ने बताया शादी का पूरा बजट

कोई थार गिफ्ट कर रहा, तो कोई बनवा रहा पंडाल! अनंत सिंह ने बताया शादी का पूरा बजट

द फॉलोअप डेस्क: 

Anant Singh Daughter Wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह (Mokama MLA Anant Singh) इन दिनों अपनी बेटी शिवांगी की शादी की तैयारियों में व्यस्त हैं। 25 नवंबर को होने वाली इस शादी को भव्य बनाने के लिए बड़े स्तर पर इंतजाम किए जा रहे हैं। दुलारचंद हत्याकांड (Dular Chand Murder) मामले में सुप्रीम कोर्ट (SC) ने अनंत सिंह को 4 दिसंबर तक सरेंडर करने का आदेश दिया है। ऐसे में बेटी की शादी के बाद उन्हें जेल जाना होगा। इस बीच अनंत सिंह लगातार मीडिया से बातचीत कर रहे हैं और शादी की तैयारियों से लेकर अपने राजनीतिक भविष्य तक पर खुलकर अपनी बात रख रहे हैं।

10 बीघे में बन रहा भव्य पंडाल, दामाद को देंगे डिफेंडर

शिवांगी की शादी के लिए करीब 10 बीघे में पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसकी सजावट के लिए देश-विदेश से महंगे फूल मंगाए जा रहे हैं। वहीं, अनंत सिंह अपने होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार को लग्जरी कार डिफेंडर गिफ्ट करने वाले हैं। शादी के दौरान घुड़दौड़ प्रतियोगिता का भी आयोजन होगा। इसके विजेता को थार दी जाएगी। शादी में होने वाले खर्च को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ रहा है। उनके दोस्त और परिचित ही अलग-अलग व्यवस्थाएं कर रहे हैं। कोई शामियाना लगवा रहा है तो कोई थार दे रहा है। उन्होंने कहा कि उनके बहुत से दोस्त हैं, जो शादी के इंतजाम में सहयोग कर रहे हैं।

जेल से लौटकर बिहार घूमेंगे, जेडीयू के भविष्य पर भी दिया बयान

जेल जाने के बाद की योजना को लेकर अनंत सिंह ने कहा कि पहले 25 नवंबर को बेटी की शादी करेंगे और फिर सरेंडर कर देंगे। जेल से रिहा होने के बाद वह पूरे बिहार का दौरा करेंगे। इसके बाद ही आगे क्या करना है, यह तय करेंगे। इस दौरान उन्होंने जेडीयू से निकाले जाने पर भी प्रतिक्रिया दी। अनंत सिंह ने कहा कि उन्हें पार्टी से बाहर किए जाने का कोई गम नहीं है। उन्होंने पार्टी के लिए काम किया और हर मुश्किल समय में साथ दिया, लेकिन आखिरकार उन्हें बाहर कर दिया गया। जेडीयू के भविष्य और नीतीश कुमार को लेकर उन्होंने कहा कि अगर नीतीश कुमार सक्रिय रहते तो पार्टी की ऐसी स्थिति नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जेडीयू 10 सीटें भी नहीं जीत पाएगी। उनके मुताबिक, पार्टी में केवल नीतीश कुमार ही एक नेता हैं और जेडीयू अब खत्म हो चुकी है।

Tags - Bihar News Bihar Latest News Anant Singh Anant Singh News Anant Singh Daughter Wedding